रास्ते में ईंट हटाने के विवाद में एक व्यक्ति को कुएं में फेंका
Gorakhpur News - घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के टिकरिया में रास्ते से ईंट हटाने को

घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के टिकरिया में रास्ते से ईंट हटाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति को मनबढ़ों ने कुएं में फेंक दिया। गनीमत रहा कि उसमें पानी नहीं था। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के टिकरिया निवासी महेश निषाद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को पीने का पानी लेने जा रहा था। रास्ते में ईंट रखी थी। वह उसे हटाने लगा। उसी दौरान गांव के मनबढ़ों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए बाइक की चाबी निकाल ली।
मुझे मारते-पीटते हुए कुएं में फेंक दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाल मुकुंद, चिंटू, गोविंद के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर किया है। वहीं दूसरे पक्ष के गोविंद ने तहरीर में बताया गांव में नाले पर स्लैब ढाला गया था। गांव के मनबढ़ उसे हटाकर नष्ट कर रहे थे। इसका विरोध किया तो जिसका विरोध किया तो मनबढ़ अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे आकाश गुप्ता,बालमुकुंद को मारपीट कर घायल कर दिए तथा गाड़ी तोड़ दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महेश उर्फ मंटू, अभिषेक, विकास, पीयूष तथा कई अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।