झारखंड आंदोलनकारी शहीद रामधनी मंडल का मना शहादत दिवस
झारखंड आंदोलनकारी शहीद रामधनी मंडल का 44वां शहादत दिवस मंगलवार को ग्राम बंदखारो में मनाया गया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कपिलदेव चौधरी ने कहा कि मंडल ने आंदोलन में...

विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी शहीद रामधनी मंडल का 44वां शहादत दिवस मंगलवार को उनके पैतृक गांव ग्राम बंदखारो में मनाया गया। इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने कहा कि शहीद रामधनी मंडल, साधु, सैनाथ, शनिचर महतो पूर्व विधायक स्व. टेकलाल महतो के कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले साथी थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। शहीद रामधनी मंडल सामंतवादियों के शोषण के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते रहे और अपने क्षेत्र में गरीब-गुरबों की आवाज बनकर काम करते रहे। जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय पटेल ने कहा कि शहीद रामधनी मंडल जनता के लिए समर्पित थे।
आमजनों की लड़ाई लड़ते-लड़ते वे शहीद हुए। झामुमो उनकी पहचान और विरासत को कभी मिटने नहीं देंगे। आज भी उनकी कमी खलती है। अधिवक्ता चंद्रनाथ भाई पटेल ने भी गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवीराम हेंब्रम, सोशल मीडिया प्रभारी संजय पटेल, संतोष पटेल, शेखर महतो, विनोद महतो, मोहन महतो, नीलकंठ महतो, सुरेन्द्र मंडल समेत कई लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।