Attack on Vishnugadh Police Team JIP Member and Accomplice Arrested पुलिस के साथ मारपीट में जिप सदस्य समेत दो भेजे गए जेल, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsAttack on Vishnugadh Police Team JIP Member and Accomplice Arrested

पुलिस के साथ मारपीट में जिप सदस्य समेत दो भेजे गए जेल

विष्णुगढ़ में जिप सदस्य सरयू पटेल ने पुलिस टीम पर हमला किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार रात को पटेल ने नशे में अपनी कार सड़क पर अवैध तरीके से खड़ी कर दी थी। पुलिस द्वारा...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 14 June 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस के साथ मारपीट में जिप सदस्य समेत दो भेजे गए जेल

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ पुलिस टीम पर हमला कर घायल करने के आरोप में विष्णुगढ़ पूर्वी जिप सदस्य सरयू पटेल समेत एक अन्य को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। बताया जाता है कि विष्णुगढ़ पूर्वी जिप सदस्य नशे में धुत होकर शुक्रवार की शाम बनासो चौक पर सड़क पर अवैध तरीके से अपनी कार को खड़ी कर सड़क जाम कर रखे थे। इसी दौरान करगालो से अनुसंधान कर वापस लौट रहे पुलिस टीम ने उन्हें सड़क से अपनी कार को हटाने को कहा। इस पर वे गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ उलझ पड़े और मारपीट शुरू कर दी।

इस हमले में थाना के एसआई दशरथ महतो और संचित कुमार दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा एक आरक्षी उमेश यादव की अंगुली फ्रैक्चर हो गई। एसआई दशरथ महतो के कान तथा एसआई संचित कुमार दूबे के नाक में गंभीर चोटें आई है। मारपीट की घटना में जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो विष्णुगढ़ थाना से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में जोबर अंबाटांड निवासी विष्णुगढ़ पूर्वी जिप सदस्य सरयू पटेल (30) पिता स्व. टेकोचंद महतो, बनासो नावाटांड निवासी भीखन महतो पिता स्व. चोलो महतो तथा बलकमक्का निवासी उमेश कुमार महतो शामिल हैं। इनमें जिप सदस्य तथा भीखन महतो की गिरफ्तारी के पश्चात केस दर्ज कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, उमेश कुमार महतो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयासरत है। दो-तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। जिप सदस्य की कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।