Hazariabad Workers Protest Over EPF and Salary Issues कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsHazariabad Workers Protest Over EPF and Salary Issues

कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी

हजारीबाग नगर निगम में कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने EPF और वेतन भुगतान में देरी की समस्याओं पर चर्चा की। यूनियन ने बताया कि यदि नगर निगम ने कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग कंपनी में रखा, तो एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 12 June 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी

हजारीबाग गुरुवार को सफाई शाखा नगर निगम हजारीबाग में कर्मचारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष विवेक वाल्मीकि की मौजूदगी में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम यूनियन अध्यक्ष चुमू राम ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व में भी कंपनी के द्वारा कर्मचारियों का इपीएफ और वेतन भुगतान नहीं किया गया। निर्मल महतो पार्क के कर्मचारियों की समस्या बराबर आती है कि इन कंपनियों के द्वारा इपीएफ नहीं जमा किया जा रहा है और कर्मचारियों को सही समय पर वेतन भुगतान भी नहीं हो रहा है। वैसी पारिस्थिति में नगर निगम के द्वारा फिर से गुरु रामदास कंपनी मे नगर निगम के मजदूरों को रखा जा रहा है।

जिसका विरोध अखिल भारतीय मजदूर संगठन करता है। यूनियन के द्वारा एक सप्ताह का समय दिया गया है। जबरन नगर निगम के कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग कंपनी में रखा जाएगा तो एक हफ्ते के अंदर अनिश्चितकालीन हड़ताल यूनियन करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।