मवेशी की मौत से ग्रामीणों ने बंद कराया चुरी परियोजना का ट्रांसपोर्टिंग
खलारी के डुमारवा टांड़ के ग्रामीणों ने चुरी परियोजना के ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर मवेशी की मौत के बाद आक्रोशित होकर ट्रांसपोर्टिंग बंद कर दिया। मवेशी को लोडर से जंगल में फेंकने की घटना सीसीटीवी में कैद...

खलारी, प्रतिनिधि। चुरी परियोजना के ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर ट्रांसपोर्टिंग वाहन की चपेट में आने से मवेशी की मौत एवं लोडर से मृत मवेशी को पास के जंगल में फेंकने से आक्रोशित डुमारवा टांड़ के ग्रामीणों ने शुक्रवार को चुरी परियोजना का ट्रांसपोर्टिंग बंद करा दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गया। वहीं मवेशी ग्रामीण गणेश महतो की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में एकत्रित ग्रामीण महिलाओं ने चुरी परियोजना का ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह बंद कर दिया। इसके बाद प्रबंधन से वार्ता होने और उचित मुआवजा के आश्वासन के बाद बंद हटा लिया गया।
इस दौरान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रतिया गंजू, तोहिद अंसारी, किरण देवी सहित सीमा देवी, खुशबू देवी, रजनी माला, आशा देवी, मालती देवी, माल्टो देवी, लीला देवी, सावित्री देवी, गणेश महतो, राजू महतो के अलावे अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।