बकरीद को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
हजारीबाग में बकरीद पर्व और झारखंड बंदी के मद्देनजर पुलिस ने झंडा चौक पर मॉक ड्रिल किया। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में इस ड्रिल के दौरान पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी।...

हजारीबाग, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के झंडा चौक पर बकरीद पर्व और झारखंड बंदी को लेकर पुलिस ने मॉक ड्रिल किया। जिले के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में ड्रिल किया गया। लोगों ने झंडा चौक में अचानक पुलिस बल को जमा होते देखा और अनाउंसमेंट सुन कर पहले डर गया। आसपास के लोग अचानक डर गए कि ऐसा क्या हो गया कि पुलिस बल हथियार के साथ झंडा चौक पर जमा होने लगी। इसके बाद सिविल ड्रेस में कुछ लोग झंडा चौक पर तख्ती लेकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस बल द्वारा अनाउंसमेंट कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को चेतावनी दी गई।
चेतावनी के बाद भी प्रदर्शन करने वाले लोग जब नहीं हटे तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। स्मोक ड्रिल से शहर वासियों को यह संदेश देना था कि अगर असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह का अवैध प्रदर्शन किया जाएगा तो उन लोगों पर लाठी चार्ज भी हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।