मोतरा घाटी में टोटो वाहन दुर्घटना ग्रस्त आधा दर्जन लोग घायल
बड़कागांव में रविवार को मोतरा घाटी में टोटो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 4 महिलाएं, एक पुरुष और एक 2 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा...

बड़कागांव, प्रतिनिधि। बादम हजारीबाग रोड अंतर्गत मोतरा घाटी में रविवार को लगभग शाम 4 बजे टोटो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में 4 महिला, एक पुरुष सहित एक दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़कागांव पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के मदद से घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस में बैठा कर बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। टोटो वाहन का ब्रेक फेल होने बताया जा रहा है । इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है। इस घाटी में दर्जनों बार दुर्घटना हुई है। जिसमें अब तक आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।
इस घाटी से सैकड़ो लोग प्रतिदिन हजारीबाग आवागमन करते हैं। जिसमें बादम, अंबाजित, गोंदलपुरा, नापो, हरली, उरीमारी, जर्जरा, पोटंगा, गोसाई बलिया, विश्रामपुर, डोकाटांड़, बाबू पारा, सहित दर्जनों गांव के लोगों का हजारीबाग जाने का मुख्य सड़क यही है। जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया तो और भी कई दुर्घटनाएं होती रहेगी । जिसमें आम जनों कि जान का नुकसान होता रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।