Tragic Road Accident Claims Life of 19-Year-Old Abhishek Kumar Mehta in Ichak सड़क दुर्घटना में 12 वीं के छात्र की मौत, दो अन्य घायल, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsTragic Road Accident Claims Life of 19-Year-Old Abhishek Kumar Mehta in Ichak

सड़क दुर्घटना में 12 वीं के छात्र की मौत, दो अन्य घायल

इचाक के लूंडरू जंगल में एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय अभिषेक कुमार मेहता की मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर था, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिषेक की मां और परिवार में शोक का माहौल है। शोक...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 17 May 2025 02:29 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में 12 वीं के छात्र की मौत, दो अन्य घायल

इचाक, प्रतिनिधि। इचाक टाटीझरिया क्षेत्र के लूंडरू जंगल में हुई सड़क हादसा में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार मेहता 19 वर्ष पिता अशोक प्रसाद मेहता ग्राम चंदा जबकि घायल की पहचान राजा राकेश 22 वर्ष,पिता मनोज प्रसाद मेहता चंदा,इचाक और कृष्णा प्रसाद मेहता,24 वर्ष,ग्राम बेलरगद्दा कटकमसांडी के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात नौ बजे की है। कृष्णा दरिया निवासी भीम मेहता का दामाद बताया जा रहा है। जो अभिषेक के साथ किसी काम को लेकर बाइक से बरकट्ठा गया था। जहां से लौटने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ के जड़ से टकरा गई।जिस

कारण घसीटाते हुए तीनों दूर जाकर गिरे।घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेजा।जहां जांच के बाद डाक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।जबकि घायल कृष्णा के स्थिति गंभीर देख रांची रेफर कर दिया।अभिषेक के घरवालों का रोकर बुरा हाल है।गांव में मायूसी छा गयी है। अभिषेक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर जब घर पहुंची तब उसकी मां, बहन , चाची और दादा-दादी के रोने से गांव का माहौल गमगीन हो गया। अभिषेक दो भाइयों में छोटा था। वह जगन्नाथ महतो इंटर कॉलेज में 12 वीं का छात्र था।उसके पिता अशोक प्रसाद मेहता गोवा में मजदूर हैं। जबकि बड़ा भाई दिल्ली मे रहकर प्राइवेट जॉब करता है। घटना की सूचना पर मृतक के पिता अशोक गोवा से जबकि भाई दिल्ली से घर के लिए निकल चुके हैं। दोनों के आने के बाद शव का अग्नि संस्कार की उम्मीद होगा। अभिषेक मिलनसार और हंसमुख प्रवृत्ति का युवक था। अचानक उसके मौत की खबर सुन चंदा गांव में मायूसी छा गई। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को उसके घर की ढलाई होनी थी। इससे पहले अभिषेक दुनिया को अलविदा कर चला गया। जगन्नाथ महतो इंटर कॉलेज के 12 वीं का छात्र अभिषेक कुमार मेहता की सड़क हादसा में हुई दर्दनाक मौत पर शुक्रवार को कॉलेज परिसर में शोक सभा का आयोजन कर कक्षा को स्थगित कर दिया गया। प्रभारी प्राचार्य बसंत कुमार मेहता ने बताया कि अभिषेक होनहार और कुशाग्र प्रवृत्ति का विद्यार्थी था। उसकी मौत ने सबको दुःखी दिया। इस दौरान मौन रखकर उसके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ।शोक सभा में राजेंद्र यादव ,विजय दास ,उमेश कुमार सहित सभी कॉलेज कर्मी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।