धान की सीधी बुआई के प्रचार-प्रसार को जागरूकता रथ रवाना
Gorakhpur News - गोरखपुर में धान की सीधी बुआई (डीएसआर) तकनीक के लाभों को किसानों तक पहुँचाने के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया। यह रथ विभिन्न पंचायतों और गांवों में जाकर किसानों को तकनीकी जानकारी देगा। डीएसआर तकनीक से...

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। धान की सीधी बुआई (डीएसआर) तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों को इसके लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को विशेष जागरूकता रथ को रवाना किया गया। कृषि विभाग, आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में इस रथ को उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत यह रथ आने वाले दिनों में विभिन्न पंचायतों, गांवों और किसान सभाओं में पहुंचकर तकनीकी जानकारियां साझा करेगा। किसानों के बीच इस पहल को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस अभियान की प्रेरणा जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और मार्गदर्शन मुख्य विकास अधिकारी शास्वत त्रिपुरारी से प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर कार्यक्रम लीडर अरुणेंद्र वर्मा, अजीत, अश्वनी समेत अन्य उपस्थित रहे। गांवों में घूमेगा रथ, डीएसआर तकनीक की देगा जानकारी यह जागरूकता रथ जिले के क्लाइमेट स्मार्ट गांवों में भ्रमण करेगा और किसानों को डीएसआर तकनीक की जानकारी देकर इसे अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। डीएसआर तकनीक से कम पानी, कम श्रम और कम लागत में धान की खेती हो जाती है। यह पहल किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।