सड़क खराब होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी
Gonda News - रुपईडीह में कौड़िया से जगदीशपुर होते हुए जेठपुरवा जाने वाली पक्की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। स्थानीय निवासियों ने विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर सड़क...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाSun, 15 June 2025 05:16 PM

रुपईडीह। कौड़िया से जगदीशपुर होते हुए जेठपुरवा को जाने वाली पक्की सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। ऐसी स्थिति में लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के मुनीजर दूबे, बछऊ दूबे, विवेक शुक्ला, आनंद शुक्ला,राजन शुक्ला ने विभागीय अधिकारियों को एक पत्र देकर सड़क की मरम्मत किए जाने की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।