Mo Javed Appointed as Member of Bihar Sunni Waqf Board s Munger District Committee मुंगेर: तारापुर के मो.जावेद को मिला जिला औकाफ समिति मुंगेर में स्थान, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMo Javed Appointed as Member of Bihar Sunni Waqf Board s Munger District Committee

मुंगेर: तारापुर के मो.जावेद को मिला जिला औकाफ समिति मुंगेर में स्थान

तारापुर निवासी मो. जावेद को बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा मुंगेर जिला औकाफ समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति वक्फ अधिनियम 1995 के तहत की गई है। स्थानीय लोगों ने उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 15 June 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
मुंगेर: तारापुर के मो.जावेद को मिला जिला औकाफ समिति मुंगेर में स्थान

तारापुर। तारापुर के पुरानी बाजार निवासी मो.जावेद को बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा मुंगेर जिला औकाफ समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति वक्फ अधिनियम 1995 की धारा 18 के तहत की गई है,जिसकी मंजूरी बोर्ड अध्यक्ष ने 2 जून 2025 को दी थी।मो.सलीम के पुत्र जावेद को इस समिति में स्थान मिलना तारापुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। अब वे वक्फ संपत्तियों के संरक्षण,प्रबंधन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर जिला स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। समिति का कार्यकाल तीन वर्षों तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।स्थानीय लोगों ने मो.जावेद को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे तारापुर सहित पूरे मुंगेर जिले में वक्फ मामलों में निष्पक्ष एवं सजग भूमिका निभाएंगे।इसकी

जानकारी मो.जावेद ने प्रेस को बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के द्वारा जारी कार्यालय आदेश पत्र को वाट्सएप पर उपलब्ध कराते हुए दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।