World Rainforest Day and Grand Ganga Aarti Celebration in Ramgarh on June 29 विश्व वर्षा वन दिवस व भव्य गंगा आरती का होगा आयोजन, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsWorld Rainforest Day and Grand Ganga Aarti Celebration in Ramgarh on June 29

विश्व वर्षा वन दिवस व भव्य गंगा आरती का होगा आयोजन

रामगढ़ में झारखंड कला सांस्कृतिक संघ द्वारा 29 जून को विश्व वर्षा वन दिवस और भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दामोदर नदी तट पर होगा और इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और नदियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 16 June 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
विश्व वर्षा वन दिवस व भव्य गंगा आरती का होगा आयोजन

रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड कला सांस्कृतिक संघ की ओर से विश्व वर्षा वन दिवस और भव्य गंगा आरती का आयोजन आगामी 29 जून को रामगढ़ दामोदर नदी तट पर किया जाएगा। उसी के निमित्त मुक्तिधाम स्थित शिव महायोगी की प्रतिमा के समक्ष पोस्टर और दान कूपन का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि संस्था के सरंक्षक अमित कुमार सिन्हा, नंदकिशोर गुप्ता, मनोज मंडल, राजेश प्रसाद उपस्थित थे। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कैंथ ने की। मौके पर संरक्षक अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से पर्यावरण सरंक्षण और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 29 जून को विश्व वर्षा वन दिवस, भव्य गंगा आरती का आयोजन दामोदर नदी घाट रामगढ़ पर किया जाएगा।

कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के सरंक्षण के साथ-साथ नदियों की स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।