पति से अलग मायके में रह रही थी महिला, बेटा ले जाने आया तो कर डाली हत्या; MP में खौफनाक वारदात
महिला की पहचान ईदी बाई के तौर पर हुई जिसने अपने 18 साल के बेटे को ही गोली मार दी। धार जिले के टाकारी गांव की है। ईदी बाईटाकारी में पिछले तीन सालों से अपने पति करण सिंह से अलग रह रही थी।

मध्य प्रदेश के धार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक मां ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। दरअसल पत्नी पिछले तीन सालों से अपने पति से अलग अपने मायके में रह रही थी और बेटा उसे ले जाने केलिए आया था। महिला की पहचान ईदी बाई के तौर पर हुई जिसने अपने 18 साल के बेटे को ही गोली मार दी। धार जिले के टाकारी गांव की है। ईदी बाईटाकारी में पिछले तीन सालों से अपने पति करण सिंह से अलग रह रही थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक महिला का बेटा शनिवार को अपने दोस्तों के साथ झाबुआ जिले के भोरकुंडिया गांव में अपनी मां को वापस घर लौटने के लिए मनाने के लिए टाकारी आया था। बताया जा रहा है कि टाकारी पहुंचने पर इकेश ने अपनी मां को दीवान सिंह के साथ एक खेत में देखा, जो इकेश के गांव भोरकुंडिया का ही रहने वाला है। इस बात पर इकेश और उसकी मां के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर ईदी बाई ने दीवान से एक देसी पिस्तौल छीन ली और अपने बेटे को मार दी।
बताया जा रहा है कि गोली इकेश की कनपटी और सीने में लगे और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गोली मारने के बाद ईदी बाई ने क इकेश और उसके दोस्तों के साथ आए अन्य युवकों को धमकाया और वे मौके से भाग गए। इसके बाद ईदी बाई और दीवान सिंह मौके से भाग गए।
वहीं पुलिस ने ईदी बाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और दीवान सिंह पर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और मामले की जांच जारी है।