Anger Over Power Cuts in Ramgarh Amid Scorching Heat BJP Youth Leader Calls for Action अपनी कार्यशैली में सुधार लाए बिजली विभाग : राजेश ठाकुर, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsAnger Over Power Cuts in Ramgarh Amid Scorching Heat BJP Youth Leader Calls for Action

अपनी कार्यशैली में सुधार लाए बिजली विभाग : राजेश ठाकुर

- घंटों बिजली कटौती के दौरान फूटा आक्रोश, भाजपा युवा मोर्चा नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी झारखंड, रामगढ़, बिजली, भाजपा झारखंड, रामगढ़, बिजली, भाजपा

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 16 June 2025 04:57 AM
share Share
Follow Us on
अपनी कार्यशैली में सुधार लाए बिजली विभाग : राजेश ठाकुर

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। घंटों बिजली कटौती के दौरान विभाग के प्रति लोगों का आक्रोश फूटने लगा है। आमलोगों ने बिजली विभाग को कोसना शुरु कर दिया है। इसके तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रेस बयान जारी किया। कहा कि रामगढ़ में सप्लाई पानी और बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। आम जनता त्राहिमाम कर रही है। इस भीषण गर्मी के दौरान पानी बिजली नहीं मिलने पर राज्य सरकार की विफलता का सबूत जगजाहिर होती है। रामगढ़ शहर वासियों को मूलभुत सुविधा नहीं मिल पा रहा हैं। ऐसे मै जनप्रतिनिधियों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है।

वर्तमान रामगढ़ विधानसभा जन प्रतिनिधि रामगढ़ की जनता की मूलभूत सुविधा पानी बिजली सड़क नाली की स्थिति को गंभीरता पूर्वक लेनी चाहिए। झारखंड राज्य में जेएमएम कांग्रेस की सरकार है। रामगढ़ मुख्यमंत्री का गृह विधानसभा क्षेत्र है। इसके बावजूद लोग आज भी रामगढ़ की जनता इन मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यदि जल्द समस्याओं का निवारण नहीं किया गया तो एक जन आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जवाबदेही सरकार और सरकार में शामिल लोग होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।