Weather Change Expected in Nawada Rain and Thunderstorms Forecasted आज से मौसम बदलने के आसार, बारिश, मेघगर्जन व वज्रपात की आशंका , Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsWeather Change Expected in Nawada Rain and Thunderstorms Forecasted

आज से मौसम बदलने के आसार, बारिश, मेघगर्जन व वज्रपात की आशंका

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता।सोमवार से जिले का मौसम बदल सकता है। इस क्रम में सोमवार को जिले के एक या दो स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इस क्रम में मेघगर्जन व वज्रपात की आशंका भी जतायी गयी है।

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाMon, 16 June 2025 01:32 PM
share Share
Follow Us on
आज से मौसम बदलने के आसार, बारिश, मेघगर्जन व वज्रपात की आशंका

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार से जिले का मौसम बदल सकता है। इस क्रम में सोमवार को जिले के एक या दो स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इस क्रम में मेघगर्जन व वज्रपात की आशंका भी जतायी गयी है। इस बीच, रविवार को मौसम शुष्क बना रहा, जिसका पूर्वानुमान था। रविवार को गर्मी सताती रही। हालांकि दोपहर बाद से ही हल्के बादल छाने लगे थे और साथ ही हवा की दिशा बदलने लगी थी। पछुआ की जगह पूरवैया चलने लगी थी। जिससे यह उम्मीद जग गयी कि मध्य रात्रि से मौसम बदलेगा और सोमवार को जिले में बारिश के साथ ही मेघ गर्जन व वज्रपात भी रह सकता है।

चूंकि हालिया दिनों में मानसून की गति प्रभावित हो गयी, जिस कारण से मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अब कायदे से 19 जून तक जिले में मानसून का प्रवेश संभावित है। हालांकि इसमें भी एकाध दिन आगे-पीछे होना संभावित है। रविवार को मौसम रहा शुष्क, सताती रही गर्मी रविवार की सुबह धूप खिल कर निकली। धूप सुबह से ही सताती रही। आसमान से मानों आग बरस रहा हो। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। दो दिनों पूर्व तक रहे 40 की जगह एक डिग्री की गिरावट के साथ 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तथा एक डिग्री की ही गिरावट के साथ 29 की जगह 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान वाले रविवार को से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में गिरावट के साथ ही बारिश की संभावना भी 74 फीसदी बन रही है। 2.4 एमएम बारिश की संभावना जतायी गयी है। ऐसे में रविवार की मध्य रात्रि से ही बारिश की संभावना जतायी जा रही है। आगामी पांच दिनों तक मौसम बारिश वाली ही रहने का पूर्वानुमान है। कृषि मौसम वैज्ञानिक रौशन कुमार ने बताया कि सोमवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहने के साथ ही 71 फीसदी बारिश की संभावनाओं के बीच 1.7 एमएम बारिश हो सकती है। मंगलवार को 72 फीसदी संभावनाओं के बीच 11.4 एमएम बारिश हो सकती है और इस कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट हो सकती है। जिसके बाद यह 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगी। बुधवार को बारिश की संभावना 63 प्रतिशत है और 05 एमएम बारिश हो सकती है, जबकि तापमान क्रमश: 34 और 27 डिग्री सेल्सियस ही रह सकता है। गुरुवार को अच्छी बारिश की संभावना है। 70 फीसदी संभावना के बीच 14.7 एमएम बारिश हो सकती है और बारिश भरे मौसम के कारण अधिकतम तापमान 33 जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। शुक्रवार को 59 प्रतिशत संभावनाओं के बीच 4.7 एमएम बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान में अच्छी गिरावट रहने का पूर्वानुमान है और यह क्रमश: 32 और 26 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। इन पांच दिनों के अलावा इसके आगे भी बारिश के दिनों का पूर्वानुमान है। उल्लेखनीय इसी क्रम में मानसून का आगमन भी संभावित है। अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के अनुकूल है परिस्थितियां अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के कुछ हिस्सों, गुजरात के कुछ विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों, जबकि अगले 03 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिक रौशन कुमार ने बताया कि दक्षिण बांग्लादेश और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किमी ऊपर स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। एक ट्रैफ रेखा पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए बांग्लादेश तक जाती है और समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई हई है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकी हई है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती पौरसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। आज की मौसम प्रणाली के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप, बालुरघाट से होकर गुजर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।