डॉ. विक्रम सीएमएस व डॉ. अरविंद चिकित्सा अधीक्षक बनें
Lucknow News - लोहिया संस्थान में दो प्रशासनिक नियुक्तियां हुई लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लोहिया संस्थान में मेडिसिन विभाग

लोहिया संस्थान में मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) नियुक्त किया गया है। न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह का दो वर्षीय कार्यकाल पूरा हो गया था। ऐसे में डॉ. विक्रम को सीएमएस पद की नई जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. विक्रम सिंह अभी तक चिकित्सा अधीक्षक थे। करीब छह वर्ष तक डॉ. विक्रम ने चिकित्सा अधीक्षक पद की जिम्मेदारी निभाई। इससे पूर्व करीब डेढ़ साल एडिशनल सुपरीटेंड रहे। कम्युनिटी विभाग के डॉ. अरविंद सिंह को चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएमएस ने दोनों प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश सौंपते हुए बधाई दी है।
डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि संस्थान दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियां की गईं। जो संस्थान की उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवाओं और सशक्त प्रबंधन प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। दोनों वरिष्ठ चिकित्सकों ने पूर्व में संस्थान में विभिन्न पदों एवं उत्तरदायित्वों का निर्वहन निष्ठा, परिश्रम और प्रतिबद्धता के साथ किया है। उनके नेतृत्व में संस्थान को अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि मरीज व छात्र हित में जरूर कदम उठाए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।