Rising Patient Crowds in Hospitals Amid Heatwave Severe Cases Referred अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए नहीं मिल रही जगह, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsRising Patient Crowds in Hospitals Amid Heatwave Severe Cases Referred

अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए नहीं मिल रही जगह

Pilibhit News - गर्मियों के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। गंभीर हालत में एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों की कमी के कारण समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। गांव...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 17 June 2025 04:27 AM
share Share
Follow Us on
अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए नहीं मिल रही जगह

पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बीच अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। तमाम तरह की बीमारियों को लेकर मरीज व तीमारदारों के साथ पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि बेंच पर लेटी गंभीर हालत में महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पतालऊ रेफर किया गया। मरीजों से अस्पताल खचाखच होने लगे हैं। डॉक्टरों की कमी होने के कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा। गांव भांसदा निवासी रिंकी पत्नी राजकुमार की अचानक तबियत बिगड़ गई। तेज बुखार के चलते उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर अस्पताल में पहले से ही मरीजों की भीड़ के कारण डॉक्टरों ने उसका उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

अधीक्षक डॉ.लेखराज गंगवार ने बताया कि महिला का उपचार किया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।