तीन मकानों भीषण आग से लाखों का सामान राख
Jhansi News - झांसी (मोंठ), संवाददाता थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के गांव तालौड़ में सोमवार दोपहर तीन मकानों

झांसी (मोंठ), संवाददाता थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के गांव तालौड़ में सोमवार दोपहर तीन मकानों में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक जानवरों का भूसा, घर-गृहस्थी का सामान सहित लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव तालौड़ निवासी रामजी दोहरे, संतोष दोहरे, धनुक बाई के आसपास मकान हैं। यह किसान और पशुपालक हैं। सोमवार दोपहर मौसम बेहद तल्ख था। तभी दोपहर रामजी दोहरे के भूसे वाले मकान में अचानक आग फैल गई।
भूसा भरा होने की वजह से आग तेजी से पकड़ी। जिससे धू-धूकर मकान जल उठा। लोगो ने अपने साधनों को आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, गर्म हवाएं होने की वजह से लपटें ऊपर तक उठने लगी। उसने संतोष दोहरे के मकान को आगोश में ले लिया। जिससे मकान रखा गृहस्थी का सामान, कपड़े, बर्तन, अनाज सहित अन्य उठे। इसके बाद आग ने धनुक बाई के मकान को भी चपेटे में ले लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग लगी। तेज हवाओं के कारण चिंगारी ने पड़ोसी संतोष दोहरे और धनुक बाई के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते तीनों मकान धू-धू कर जल उठे। पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लपटें इतनी तीखी थीं कि लोग पास जाने की भी हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। चारों तरफ से आग पर पानी की बोछार की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक रामजी दोहरे के मकान में जानवर का रखा भूसा, संतोष धनुक बाई के मकानों से घरेलू सामान, अनाज, कपड़े, बिस्तर, पंखे व ईंधन सहित अन्य जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से लेखपाल द्वारा नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।