तेहरान छोड़ सकते हैं लाखों विदेशी
इजरायल के हमलों के कारण तेहरान में अफरा-तफरी मच गई है। इजरायल और अमेरिका ने शहर को तुरंत खाली करने की चेतावनी दी है। अब तक एक लाख से अधिक लोग तेहरान छोड़ चुके हैं, जिसमें ईरानी और विदेशी नागरिक शामिल...

नई दिल्ली, एजेंसी। इजरायल के हमलों ने ईरान की राजधानी तेहरान को थाम दिया है। इजरायल और अमेरिका ने लोगों को शहर तत्काल खाली करने की चेतावनी दी है। इसके बाद तेहरान में अफरा-तफरी मच गई है। बड़ी संख्या में लोग उत्तर और पश्चिम की ओर पलायन कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक एक लाख से अधिक लोग तेहरान छोड़ चुके हैं। पलायन करने वालों में न सिर्फ ईरानी नागरिक, बल्कि बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वर्ल्ड पॉप्युलेशन रिव्यू और संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, एक करोड़ की आबादी वाले इस शहर में करीब 10 लाख विदेशी लोग बसे हुए हैं।
अगर संघर्ष की स्थिति यूं ही बनी रही तो तेहरान अपनी आबादी का एक बड़ा हिस्सा खो सकता है। तेहरान में रहने वाले विदेशी देश/समूह अनुमानित संख्या अफगान नागरिक 08 लाख इराकी व सीरियाई 01 लाख पाकिस्तानी 40 हजार भारतीय 10 हजार अन्य 50 हजार (स्रोत : वर्ल्ड पॉप्युलेशन रिवीव और संयुक्त राष्ट्र)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।