Uttar Pradesh CM Distributes Checks Under Farmer Accident Welfare Scheme दिव्यांग किसानों को बांटे गए चार करोड़ 71 लाख रुपए, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsUttar Pradesh CM Distributes Checks Under Farmer Accident Welfare Scheme

दिव्यांग किसानों को बांटे गए चार करोड़ 71 लाख रुपए

Jhansi News - झांसी में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। अब तक दिव्यांग किसानों को 4 करोड़ 71 लाख रुपए के चेक मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11,690 आश्रित...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीTue, 17 June 2025 09:39 AM
share Share
Follow Us on
दिव्यांग किसानों को बांटे गए चार करोड़ 71 लाख रुपए

झांसी, संवाददाता कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किया गया। इस दौरान बबीना विधायक के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विभागों ने बताया कि अब तक दिव्यांग किसानों को चार करोड़ 71 लाख रूपए के चेक बांटे जा चुके है। बबीना विधायक राजीव पारीछा ने कहा कि अन्नदाताओं का कल्याण ही प्रदेश सरकार की पहचान है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को धनराशि/चैक वितरण में एमएलसी डॉ बाबूलाल तिवारी तथा एमएलसी रमा निरंजन उपस्थित रहे। सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के अंतर्गत प्रदेश के 11,690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की गई।

बबीना एमएलए ने कहा कि कृषक दुर्घटना कल्याण योजना परिवार के मुखिया की दुर्घटना में मृत्यु के उपरांत उनके आश्रित परिवार के लिए अत्यंत विश्वसनीय कार्य है। एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों की दुर्घटनावश मृत्यु/दिव्यांग होने की स्थिति में उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता प्रदान करने 18 से 70 वर्ष की आयु के ऐसे कृषकों के लिए है। जिनकी आग लगे लगने, बाढ़, बिजली गिरने, करंट लगने, सांप के काटने, जीव—जंतु, जानवर द्वारा काटने, मारने, समुद्र, नदी, झील, तालाब, पोखर व कुएं में डूबने, आंधी—तूफान, वृक्ष से गिरने/दबने, मकान गिरने, रेल, रोड, वायुयान, अन्य वाहन आदि से दुर्घटना, भू— स्खलन, भूकंप, गैस रिसाव, विस्फोट, सीवर चैंबर में गिरने अथवा अन्य किसी कारण से दुर्घटनावश मृत्यु/दिव्यांगता हो जाती है। डीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025—26 में जनपद में मृतक/दिव्यांग कृषकों के 104 स्वीकृत आवेदनों के सापेक्ष 4 करोड़ 71 लाख 65 हजार रुपए की सहायता धनराशि का वितरण उनके आश्रित परिवारों को जनपद मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय पर किया गया है। इस दौरान एसडीएम सदर गोपेश तिवारी एसडीएम न्यायिक सदर श्वेता साहू सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी सहित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।