शहीद नागेश्वर मंडल का मना 13वां शहादत दिवस
विष्णुगढ़ में भाकपा माले ने शहीद नागेश्वर मंडल का 13वां शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बिनोद सिंह और कई अन्य नेताओं ने भाग लिया। शहीद मंडल के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके...

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। भाकपा माले द्वारा शनिवार को बरांय अंबेडकर नगर स्थित सामुदायिक भवन में शहीद नागेश्वर मंडल का 13वां शहादत दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से बगोदर के पूर्व विधायक बिनोद सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में भाकपा माले कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं परिजनों ने उनके चित्र के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर तथा श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक ने कहा कि गरीब-गुरबों, शोषित-वंचितों के हक-अधिकार को लेकर आंदोलनों में उनकी अग्रणी भूमिका रही। वे पार्टी के सच्चे सिपाही थे। उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प हीं शहीद नागेश्वर मंडल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बरांय मुखिया राजेंद्र मंडल ने उन्हें अपने जीवन का प्रेरणा-स्रोत बताया।
भाकपा माले प्रखंड कमेटी सचिव घनश्याम पाठक एवं विष्णुगढ़ मध्य जिप सदस्य शेख तैयब ने कहा कि बरांय, नउवाडीह समेत आसपास के इलाकों में एक दौर में गरीबों, कमजोरों और वंचितों को गोलबंद व संगठित करने में उनकी अग्रणी भूमिका रही। मौके पर आइसा राज्य कमेटी सदस्य संदीप जायसवाल, पूर्व जिप सदस्य पूनम महतो, पंसस प्रतिनिधि मनोज प्रसाद मंडल, उपमुखिया शाहीद अंसारी, भोला सिंह, विवेक मंडल, समाजसेवी ललिता कुमारी, संजय बंगाली, रोहित मंडल, माणिकचंद मंडल, रामेश्वर रविदास, विनय मंडल, दिलीप मंडल, अजीत कुमार, संजय रविदास, जयचंद रविदास, प्रीतम महतो, नितेश कुमार, हीरालाल रविदास, योगेंद्र रविदास, सुरेश मंडल, लखन मंडल, अजीत मंडल, मुकेश मंडल समेत कई लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।