पूर्व सैनिक आतंक के खिलाफ फिर से वर्दी पहनने को तैयार: अरविंद
हजारीबाग में पूर्व सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने सरकार से अपील की कि पूर्व सैनिकों को आतंकवादियों के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए सीमा पर...

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व सैनिकों ने पैगोडा चौक से झंडा चौक तक कैंडल मार्च निकालकर आतंकवादियों के खिलाफ अपने आक्रोश जाहिर किया। मौके पर पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट, एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा कि हम सरकार से अपील करते हैं कि हम पूर्व सैनिकों को भी आतंकवादियों के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए सीमा पर भेजें, वर्दी तन से उतरा है मन से नहीं। हमारे अंदर वही जोश जज्बा है जो सेवाकाल के दौरान वर्दी में था। वहीं जिला अध्यक्ष कैप्टन डीडी सिंह ने कहा कि मोदी जी जितना कठोर निर्णय लेना है लीजिए झारखंड के पूर्व सैनिक तैयार हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा सचिव अवध कुमार भारती, उप कोषाध्यक्ष बासुदेव साहू, उप मीडिया प्रभारी भोलानाथ प्रसाद केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मधुसूदन प्रसाद, हजारीबाग जिला सचिव नीरज ओझा, पूर्व उपाध्यक्ष रितेश सिंह,जिला अध्यक्ष डीडी सिंह, सचिव एसके सिंह,सलाहकार शिव शंकर कुमार अमित राणा समेत कई पूर्व सैनिक शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।