झारखंड में सरकार बनाने युवाओं की भुमिका महत्वपूर्ण: प्रदेश अध्यक्ष
हजारीबाग में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक हुई, जिसमें युवा जिला अध्यक्ष डॉ प्रकाश यादव ने अध्यक्षता की। प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में विभिन्न जिलों...

हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को युवा कांग्रेस का उतरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष डॉ प्रकाश यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज एवं विशिष्ठ अतिथि बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला,कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव उपस्थित रहे। बैठक में हजारीबाग, चतरा, कोडरमा,बोकारो,धनबाद,गिरिडीह, रामगढ़,कोडरमा के जिला अध्यक्ष,विधानसभा अध्यक्ष शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा देश की रीढ़ होती है और झारखंड में सरकार बनाने में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। युवा कांग्रेस में जिन लोगों का कार्यकाल समाप्त हो रही है उन्हें कांग्रेस में जिला या प्रदेश कमेटी में भेजने की पहल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस में नए युवाओं को मौका दिया जाएगा। पूर्व विधायक अकेला यादव ने कहा युवा कांग्रेस ही कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है जो सता परिवर्तन का ताकत रखती है। जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस में कई संघर्ष के साथी आज कई झारखंड में विधायक एवं मंत्री है। कहा कि 19 जून को राहुल गांधी का जन्मदिन पर रक्तदान शिविर या वृक्षा रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चतरा जिला अध्यक्ष मोती पासवान , रामगढ़ जिला अध्यक्ष अजीत करमाली,कोडरमा जिला अध्यक्ष अशरफ अली,गिरिडीह जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम,प्रदेश उपाध्यक्ष देव शर्मा, महासचिव कोमल,राज ,पूनम यादव ,अकरम ,सोनू कुमार,रौनक सिंह,ताहिर अली,रिंकू कुमार, बाबर, धनंजय सिंह, ओमप्रकाश, रीतेश ,अभिषेक, संजय तिवारी,गुड्डू सिंह,दिलदार अंसारी, ईश्वर राम, पप्पु कुमार, पवन कुमार यादव, मनोहर यादव आकाश, मंजीत यादव, परवेज आलम, उत्तम पटवा, मतीन अंसारी, सदाम अली सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।