पटमदा कॉलेज के संस्थापक सचिव स्व भवतारण महतो की जयंती पर चित्र का अनावरण
पटमदा इंटर व डिग्री कॉलेज जाल्ला के संस्थापक सचिव स्व भवतारण महतो की 97वीं जयंती पर उनके चित्र का अनावरण किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने श्रद्धांजलि दी। कॉलेज के प्राचार्य ने उनके योगदान को याद किया...
पटमदा: पटमदा इंटर व डिग्री कॉलेज जाल्ला के संस्थापक सचिव रहे स्व भवतारण महतो की 97वीं जयंती के मौके पर रविवार को इंटर कॉलेज जाल्ला के परिसर में उनके चित्र का अनावरण पटमदा उत्तरी - 02 के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने किया। मौके पर उपस्थित अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू मौजूद थे। अनावरण समारोह में अन्य अतिथियों में भवतारण बाबू के सुपुत्र उज्ज्वल कुमार, पुत्रवधु नीलिमा महतो, पूर्व प्राचार्य पंचानन दास, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य कृष्णपद महतो, समाजसेवी भीष्मनाथ महतो, मृत्युंजय महतो, सुनील वरण महतो, अनिल वरण महतो, फूलचांद महतो, बुद्धेश्वर महतो व बिरिंची महतो आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार ने कहा कि आज पटमदा इंटर व डिग्री कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थान को खड़ा करने और यहां तक पहुंचाने में भवतारण बाबू का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वे पटमदा के आगुईडांगरा गांव के मूल निवासी थे और टिस्को कंपनी में चीफ इंजीनियर जैसे बड़े पदों में रहते हुए भी इस संस्थान के लिए मानसिक व आर्थिक रूप से योगदान दिया है। उनकी दूरदर्शी सोच की बदौलत ही आज इस क्षेत्र में शिक्षा का विकास हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।