महराजगंज में नहीं मिला बर्ड फ्लू, स्थिति सामान्य
Maharajganj News - गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू मिलने के बाद महराजगंज में पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी किया। 133 मुर्गियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, लेकिन बर्ड फ्लू नहीं मिला। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू व कौआ में बर्ड फ्लू के मिलने के बाद महराजगंज में भी पशुपालन विभाग नजर बनाए हुए था। बर्ड फ्लू का पता लगाने के लिए जिले से कई मुर्गी फार्मों से कुल 133 मुर्गियों का सैम्पल भेजा गया। लेकिन बर्ड फ्लू नहीं मिला है। वहीं पशुपालन विभाग गर्मियों में मुर्गी फार्मों में साफ सफाई, फागिंग कराने में जुटा है। गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू मिलने के बाद महराजगंज में भी अलर्ट कर दिया गया था। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने तहसीलवार पशु चिकित्साधिकारियों की टीम गठित कर नजर बनाए रखने व जांच करने का निर्देश दिया।
फागिंग व साफ सफाई भी युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। बर्ड फ्लू का पता लगाने के लिए 133 मुर्गियों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया। लेकिन इसमें जिला अब तक सेफ है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हौसला प्रसाद ने कहा, बर्ड फ्लू का पता लगाने व उनकी रोकथाम के लिए हर तहसील में आरआरटी गठित की गई है। सभी पोल्ट्री फार्मो व गोसदनों में दवाओं का छिड़काव का निर्देश दिया गया है। यहां बर्ड फ्लू के केस नहीं मिले हैं। लक्षण दिखते ही सूचना देने की अपील मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हौसला प्रसाद ने बताया कि बर्ड फ्लू में खांसी, बुखार, गले में खराश,छिंक नाक बहना, मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द, सांस लेने में तकलीफ,पेट की समस्या पैदा हो जाती है। संक्रमित जानवरों व पंक्षियों के सम्पर्क में आने वाला व्यक्ति भी इससे संक्रमित हो सकता है। ऐसे में ये लक्षण दिखते ही मुर्गी फार्म संचालक व गोसदन के जिम्मेदार तुरंत पशु चिकित्साधिकारी से सम्पर्क करें या या विभाग को सूचित करें। मुर्गा बाजार पर असर रहीं गोरखपुर में बर्ड फ्लू मिलने के बाद भी महराजगंज में बर्ड फ्लू को लेकर मुर्गी फार्मों पर कोई भय नहीं है। यही कारण है कि बीते मुर्गा के रेट में बदलाव नहीं हुआ। दो माह पहले भी मुर्गा को रेट 230 से 240 रूपये प्रति किलो था और आज भी इसी दर पर बिक रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।