BJP Organizes Vikasit Bharat Sankalp Sabha in Jamshedpur भाजपा ने गिनाई विकास की गाथाएं, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBJP Organizes Vikasit Bharat Sankalp Sabha in Jamshedpur

भाजपा ने गिनाई विकास की गाथाएं

जमशेदपुर में भाजपा द्वारा 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रधान चंद्र महतो ने की। मुख्य वक्ता कुलवंत सिंह बंटी ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की,...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 16 June 2025 01:49 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने गिनाई विकास की गाथाएं

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत कमलपुर मंडल कार्यालय में सोमवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो ने की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी मुख्य वक्ता रहे। मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बेसरा भी मौजूद रहे।सभा की शुरुआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। मंच संचालन संदीप मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन मधुसूदन महतो ने किया।कुलवंत सिंह बंटी ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे के विकास और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया है।

उन्होंने बताया कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो नीतियों की सफलता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में जनभागीदारी जरूरी है और सभी को विकसित भारत के संकल्प को आत्मसात करना होगा। सभा में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।