Congress Save Constitution March Addresses Local Issues in Sitaramdera भुइयांडीह में कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ पदयात्रा, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCongress Save Constitution March Addresses Local Issues in Sitaramdera

भुइयांडीह में कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ पदयात्रा

सीतारामडेरा में कांग्रेस कमेटी द्वारा 'संविधान बचाओ' पदयात्रा आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने बिजली, पानी और सफाई की समस्याएं साझा कीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने समस्याओं का समाधान करने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 10 June 2025 01:14 PM
share Share
Follow Us on
भुइयांडीह में कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ पदयात्रा

सीतारामडेरा मंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को भुइयांडीह आदर्शनगर स्थित मां रक्षा काली मंदिर प्रांगण से संविधान बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया, जो कान्हू भट्टा होते हुए कल्याणनगर तक पहुंचा। पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे शामिल हुए।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस्तीवासियों से संवाद स्थापित किया। लोगों ने बिजली, पानी और साफ-सफाई की समस्याएं उनके समक्ष रखीं। बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर दुबे ने कहा कि यदि बस्तीवासी आवेदन दें तो वह जुस्को अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का प्रयास करेंगे। वहीं, पानी सप्लाई की समस्या पर उन्होंने मौके पर ही जुस्को अधिकारियों से संपर्क कर समाधान सुनिश्चित कराया।

साफ-सफाई की मांग पर दुबे ने जेएनएसी अधिकारियों से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पदयात्रा के बाद मंडल अध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता में सभा हुई, जिसमें दुबे ने संविधान बचाओ और संगठन सृजन अभियान की जानकारी दी और पदाधिकारियों को जनसमस्याएं एकत्र कर समाधान के लिए आगे बढ़ने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।