डीआरएम ने किया गम्हरिया स्टेशन का औचक निरीक्षण
चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने गम्हरिया स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के विकास और निर्माण कार्यों की जानकारी ली। गम्हरिया स्टेशन और यार्ड को अपग्रेड करने का काम चल रहा है,...

चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने गम्हरिया स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रेलकर्मियों से स्टेशन विकास समेत अन्य निर्माण कार्य की जांच जानकारी ली। बताया जाता है कि डीआरएम गुरुवार को मानिकुई व कुनकी के बीच नदी पर ब्रिज मरम्मत को लेकर ब्लॉक स्थल पर गए थे, जहां से लौटने के दौरान गम्हरिया में रुके थे। गम्हरिया स्टेशन और यार्ड को अपग्रेड करने का काम शुरू है। परिचालन में सुधार के लिए लूप लाइन बनाने की योजना है, ताकि यात्री ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहे। विकास योजना को लेकर डीआरएम ने कुछ दिन पूर्व कांड्रा स्टेशन का भी निरीक्षण किया था, जहां नई लाइन के साथ अन्य काम होने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।