3 जून को आएंगे राज्यपाल, अरका जैन यूनिवर्सिटी व बहरागोड़ा के कार्यक्रम में होंगे शामिल
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 3 जून को पूर्वी सिंहभूम जिले का दौरा करेंगे। वे सुबह 7:30 बजे टाटानगर स्टेशन पर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। 9:30 बजे बहरागोड़ा जाएंगे, जहां देव वाटिका में...

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 3 जून को पूर्वी सिंहभूम जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वे टाटा- पटना ट्रेन से सुबह करीब 7:30 बजे टाटानगर स्टेशन पर उतरेंगे। वहां से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। वहां तैयार होने के बाद 9:30 बजे सड़क मार्ग से बहरागोड़ा रवाना हो जाएंगे। बहरागोड़ा स्थित देव वाटिका में 11 से उनका कार्यक्रम है। 1:00 बजे वे विश्वविद्यालय के कांड्रा पहुंचेंगे। वहां डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में शामिल होकर रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जाता है कि अरका जैन विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह है, जिसमें राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।