हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर खेल जगत में शोक
अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी नंदजी प्रसाद ने वरिष्ठ महिला हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झारखंड महिला हॉकी ने अपने द्रोणाचार्य को खो दिया है। कोच बरवा ने कई महिला...
अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी नंदजी प्रसाद ने वरिष्ठ महिला हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड महिला हॉकी ने अपने द्रोणाचार्य को खो दिया। उन्होंने कहा कि कोच बरवा की कमी की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।प्रतिमा ने झारखंड में महिला हॉकी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में कई महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में सफल रहीं, जिससे झारखंड गौरवान्वित हुआ। नंदजी प्रसाद ने कहा कि कोच प्रतिमा बरवा ने संघर्ष और समर्पण से झारखंड हॉकी को नई दिशा दी। उनके इस योगदान को राज्य कभी भुला नहीं पाएगा।
कई महिला खिलाड़ियों ने उन्हें बड़ी दीदी और मां का दर्जा दिया, जो उनके मानवीय और प्रेरणादायक व्यक्तित्व का प्रमाण है। उन्होंने झारखंड हॉकी संघ और झारखंड सरकार से आग्रह किया कि कोच प्रतिमा बरवा को सम्मानजनक विदाई दी जाए, ताकि राज्य के हर खिलाड़ी और कोच को अपने कार्य पर गौरव महसूस हो और उन्हें प्रेरणा मिलती रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।