कुख्यात जल्ला फिरोज ने कोल्हान में 20 से अधिक लूट को दिया अंजाम
जमशेदपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी जल्ला फिरोज को गिरफ्तार किया है, जो कोल्हान में 20 से अधिक स्ट्रीट लूट के मामलों में शामिल है। जेल से बाहर आने के बाद उसने छह पेट्रोल पंपों को लूट लिया। उसके पास से दो...

जमशेदपुर पुलिस की ओर से गिरफ्तार कुख्यात अपराधी जल्ला फिरोज पर कोल्हान में 20 से अधिक स्ट्रीट लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वह जेल से बाहर आने के बाद दो महीने से अधिक समय तक कभी भी फरार नहीं रह पाया है। अबतक वह छह पेट्रोल पंपों को भी लूट चुका है। वह कपाली के डैमडूबी का निवासी है। उसपर झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में फायरिंग, लूट और रंगदारी जैसे 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो हथियार बरामद किए गए हैं।
साथ ही, उसके गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि पारडीह काली मंदिर के निकट एक दुकान पर उसने ही गिरोह के साथ मिलकर फायरिंग की थी। हाता पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज में जल्ला फिरोज, आजादनगर के सादिक और एक अन्य युवक की तस्वीरें मिली थीं, जिसके बाद से ही उसकी तलाश जारी थी। रंगदारी के लिए की थी गोलीबारी दुमका जेल से छूटने के बाद जल्ला फिरोज ने कांड्रा के शातिर अपराधी श्रवण महतो के साथ मिलकर एक नया गिरोह बनाया था। इसी गिरोह ने 8 मई को कांड्रा में रंगदारी को लेकर कारोबारी चितरंजन मंडल को गोली मार दी थी। घटना में जल्ला फिरोज समेत गिरोह के तीन सदस्य जीतेन्द्र महतो, राजीव कुमार झा और शुभम कालिंदी गिरफ्तार किए गए थे। इससे पहले 6 मई को इसी गिरोह ने पोटका थाना क्षेत्र के हाता पेट्रोल पंप से पिस्तौल दिखाकर ₹25 हजार की लूट की थी। वहीं, रायरंगपुर में एक शराब दुकान में दो राउंड फायरिंग कर ₹1.5 लाख लूट लिए गए थे, जिसमें दुकानदार सब्यसाची मोहंती घायल हो गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।