भारोत्तलन में स्वर्ण पदक विजेता का किया स्वागत
नोएडा में हाल ही में थाईलैंड में विश्व भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपा का जोरदार स्वागत किया गया। दीपा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया, जिन्होंने पिता की मौत के बाद उसके...

नोएडा, संवाददाता। हाल ही में थाईलैंड में हुई विश्व भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली दीपा का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। इसके लिए सेक्टर-37 के आंबेडकर विहार स्थित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपा ने कहा कि उन्होंने इस उपलब्धि के लिए कड़ी मेहनत की। इसके पीछे उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान है। पिता की मौत के बाद मां ने ही दीपा के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया था। पुस्तकालय के संरक्षक गणेश जाटव ने बताया कि दीपा बहुत ही मेहनती लड़की है। उसने मुसीबत के समय में भी अपनी इस यात्रा को रुकने नहीं दिया।
आत्मरक्षा के लिए उसने कराटे भी सीखे। कराटे प्रतियोगिता में भी दीपा ने दो बार ब्लैक बेल्ट जीता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।