Santal Community Plans 29th Mahadhiveshan on May 30 at Jawaharlal Nehru Stadium दिशोम मांझी परगना महाधिवेश सफल बनाने को लेकर बैठक, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsSantal Community Plans 29th Mahadhiveshan on May 30 at Jawaharlal Nehru Stadium

दिशोम मांझी परगना महाधिवेश सफल बनाने को लेकर बैठक

सांताली समाज ने 30 मई को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 29वां महाधिवेशन मनाने के लिए बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सहदेव किस्कू ने की। सभी गांवों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता, पारंपरिक परिधान और...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 19 May 2025 01:11 AM
share Share
Follow Us on
दिशोम मांझी परगना महाधिवेश सफल बनाने को लेकर बैठक

चरही, प्रतिनिधि । संताल समाज दिसोम मांझी परगना केन्द्रीय समिति का रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के तापिन साउथ क्लब में आगामी 30 मई को 29वां महाधिवेशन मानने को लेकर एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता चुरचू प्रखंड मांझी परगना सहदेव किस्कू ने किया। संचालन जेठुआ मांझी ने किया। बैठक में सर्वसहमति से प्रत्येक गांव से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता। कार्यक्रम में विशेष रूप से पारंपरिक परिधान, मंदार, नागड़ा आदि के साथ पहुंचना। तीरंदाजी प्रतियोगिता सहित अन्य बिंदुओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय समिति के दिसोंम जोगवा एतो बास्के, कांदो मरांडी, पन्नालाल मुर्मू,कैलाश टुडू, रॉयल हंसदा, रघु मांझी, टिरू मांझी, रामचन्द्र टुडू, कृष्णा कुमार मुर्मू, विंसेंट टुडू, निखिल किस्कू, लालो मांझी, सुरेश मुर्मू, बागुन सोरेन, मन्नू टुडू, रमेश सोरेन, नरेश मुर्मू, राजेश कुमार हंसदा, आनंद मरांडी, लालजी मांझी, रबी मुर्मू, सहित संताल समाज के कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।