Jamshedpur Prepares for Blood Donation Mega Event on World Red Cross Day 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान महायज्ञ, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur Prepares for Blood Donation Mega Event on World Red Cross Day

8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान महायज्ञ

जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम द्वारा 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रेड क्रॉस सोसाईटी ने स्थानीय कंपनियों और समाजसेवी संस्थाओं को इस आयोजन में शामिल होने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 26 April 2025 12:39 PM
share Share
Follow Us on
8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान महायज्ञ

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम द्वारा 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस को आयोजित होने वाले रक्तदान महायज्ञ की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा तैयारी के पहले चरण में सभी रक्तदाताओं के साथ, स्थानीय कम्पनियों, रेड क्रॉस की सहयोगी समाजसेवी संस्थाओं को रक्तदान महायज्ञ के विषय में सूचित कर उन्हें इस अवसर पर अपने पदाधिकारियों कर्मियों के साथ शामिल होने व सहयोगी बनने का आग्रह किया गया है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार की गर्मी शुरु हुई है, उसे देखते हुए रक्तदाताओं को अभी से तैयार होना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।