पूर्वी सिंहभूम के 9 खिलाड़ी झारखंड सॉफ्टबॉल टीम में चयनित
झारखंड राज्य की 16 सदस्यीय जूनियर सॉफ्टबॉल टीम चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी। इस बार पूर्वी सिंहभूम जिले के 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो जिले की खेल प्रतिभा के...
जमशेदपुर। बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर चयनित झारखंड राज्य की 16 सदस्यीय जूनियर सॉफ्टबॉल टीम चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी। यह चैंपियनशिप पांच दिवसीय होगी।इस बार राज्य टीम में एक खास उपलब्धि यह रही कि पूर्वी सिंहभूम जिले के नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो अब झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह पहली बार है जब जिले से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को राज्य टीम में जगह मिली है, जो जिले की खेल प्रतिभा के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।टीम का गठन जिला और राज्य स्तरीय ट्रायल्स के बाद किया गया, जिसमें खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, शारीरिक क्षमता और प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।