DGMO Lieutenant General Rajiv Ghai promoted as army deputy chief after success of Operation Sindoor ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का चेहरा बने DMGO राजीव घई का हुआ प्रमोशन, संभालेंगे ये पद, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsDGMO Lieutenant General Rajiv Ghai promoted as army deputy chief after success of Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का चेहरा बने DMGO राजीव घई का हुआ प्रमोशन, संभालेंगे ये पद

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को प्रमोशन मिली है। राजीव घई को सेना के उप प्रमुख के रूप में पदोन्नत किया गया है। हालांकि वे DGMO के रूप में सैन्य अभियानों और खुफिया विभाग की देखरेख करते रहेंगे।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानTue, 10 June 2025 11:38 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का चेहरा बने DMGO राजीव घई का हुआ प्रमोशन, संभालेंगे ये पद

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का चेहरा बने लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को सेना में नई जिम्मेदारी मिली है। भारतीय सशस्त्र बलों के सफल अभियान के बाद उन्हें डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस दौरान राजीव घई सैन्य अभियानों के महानिदेशक (DGMO) के पद पर बने रहेंगे। मामले से अवगत अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है।

घई उन शीर्ष अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान के साथ चले संघर्ष के जुड़ी जानकारियां मीडिया को दी थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजीव घई का अंदाज घर-घर में मशहूर हुआ था। घई ने अपने वायु सेना और नौसेना समकक्षों के साथ 11 और 12 मई को मीडिया को ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी दी थी।

अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि नई भूमिका में राजीव घई सैन्य अभियान, खुफिया अभियान, रणनीतिक योजना और इन्फॉर्मेशन वॉर जैसे मामलों की देखरेख करेंगे।इससे पहले पिछले सप्ताह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घई को संघर्ष के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें उत्तम युद्ध सेवा पदक से भी सम्मानित किया है।

इससे पहले भारत ने बताया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच बनी युद्ध जैसी स्थिति के बाद DGMO घई और उनके पाकिस्तानी समकक्ष मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने हॉटलाइन पर बात की थी, जिसके बाद सीजफायर पर सहमति बनी थी। दोनों देशों के DGMO के बीच सीजफायर बनाए रखने के लिए 12 मई को फिर से बात हुई। 11 मई की ब्रीफिंग में घई ने कहा था कि भारतीय सशस्त्र बलों ने काफी संयम बरता है लेकिन भविष्य में देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।