New Railway Lines in Odisha Train Services Set to Begin by 2028 क्योंझर व बांगडीपोसी नई लाइन पर 2028 से दौड़ेंगी ट्रेनें, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsNew Railway Lines in Odisha Train Services Set to Begin by 2028

क्योंझर व बांगडीपोसी नई लाइन पर 2028 से दौड़ेंगी ट्रेनें

ओडिशा में क्योंझर और बांगडीपोसी के लिए नई रेलवे लाइन पर 2028 से ट्रेन चलाने की तैयारी है। ओडिशा सरकार 2025 तक रेलवे को जमीन उपलब्ध कराएगी। राष्ट्रपति ने तीन नई लाइन का शिलान्यास किया है, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 16 June 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
क्योंझर व बांगडीपोसी नई लाइन पर 2028 से दौड़ेंगी ट्रेनें

क्योंझर और बांगडीपोसी नई लाइन पर रेलवे 2028 से ट्रेन दौड़ाने की तैयारी में है। ओडिशा प्रशासन की ओर से 2025 तक रेलवे को जमीन उपलब्ध कराना है। दक्षिण पूर्व जोन के रेल जीएम ने रायंगपुर व बहलदा स्टेशन निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों को यह जानकारी दी थी। इससे मयूरभंज के जनप्रतिनिधि प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं, ताकि टाटानगर-बहलदा मार्ग के बादामपहाड़-क्योझर और गुरुमहिसानी से बांगडीपोसी नई लाइन का काम जल्द शुरू हो सके। जानकारी के अनुसार, चाकुलिया से बुरामारा नई लाइन के लिए ओडिशा के लोगों को जमीन अधिग्रहरण करने की नोटिस देने लगा है, जबकि, बादामपहाड़ एवं गुरुमहिसानी के आसपास अभी नई लाइन की जमीन का सर्वे हो रहा है।

बताया जाता है कि टाटानगर-बहलदा रेलमार्ग के से बादामपहाड़ और गुरुमहिसानी से क्योंझर एवं बांगडीपोसी नई लाइन तैयार होने पर जमशेदपुर से ओडिशा पुरी और बंदरगाह की दूरी कम हो जाएगी। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत के साथ रेलवे की ढुलाई क्षमता व राजस्व भी बढ़ेगा। राष्ट्रपति ने किया है तीनों लाइन का शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड व ओडिशा के लिए 227 किमी की तीन नई लाइन (चाकुलिया-बुरामारा, बादामपहाड़-क्योंझर व गुरुमाहिसानी-बांगडीपोसी) का शिलान्यास किया था। तीनों नए रेलमार्ग में करीब 62 सौ करोड़ से 18 स्टेशन, 447 छोटे-बड़े पुल व तीन सुरंग बनना है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन का मानना है कि तीनों नई लाइन के शुरू होने से टाटानगर-खड़गपुर होकर हावड़ा-मुंबई व टाटानगर-ओडिशा मार्ग में ट्रेन ट्रैफिक कम हो जाएगा। इससे यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी दूर होगी। जानकार बताते हैं कि, तीनों लाइन के लिए जमीन की व्यवस्था पर रेलवे जोन की नजर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।