कई मामलों में वांछित निशु दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
निसार हसन उर्फ निशु को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। वह बहरीन से लौटे थे और जमशेदपुर पुलिस ने उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं। उसने एक वीडियो में कहा कि उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया...
कई मामलों में वांछित निसार हसन उर्फ निशु को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। निशु को गुरुवार सुबह उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह बहरीन से दिल्ली पहुंचा था। एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे गिरफ्तार किया और जमशेदपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर जमशेदपुर पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। निशु ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब उसे डर है कि कहीं जमशेदपुर पुलिस उसका एनकाउंटर ना कर दे। निशु पर जमशेदपुर में कई मामले दर्ज है। साल 2022 में गैंगस्टर गणेश सिंह पर बम से हुए हमले में भी वह शामिल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।