रेलवाणी पत्रिका का विमोचन
जमशेदपुर में रेलवे बोर्ड की 155वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में रेलवाणी पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर 25 रेल कर्मचारियों को राजभाषा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कमलापति त्रिपाठी...

जमशेदपुर। रेलवे बोर्ड में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 155वीं बैठक में रेलवाणी पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसके साथ ही 25 रेल कर्मचारियों को राजभाषा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कमलापति त्रिपाठी राजभाषा स्वर्ण पदक एवं रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान रेल राजभाषा पत्रिका के 141वें अंक का विमोचन हुआ। रेलवे बोर्ड निदेशालय ने राजभाषा के प्रयोग पर किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यक्रमों की सराहना कर सुझाव दिया कि, बैठक में हिंदी साहित्यकारों की कृतियों एवं हिंदी साहित्य में उनके योगदान संबंधी प्रस्तुतीकरण भी दिखाया जाए, जिससे सदस्यों को हिंदी साहित्य की जानकारी प्राप्त हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।