Successful Subroto Cup International Football Tournament 2025-26 Held in Jharkhand सुब्रतो कप व लिटिल चैंप टूर्नामेंट में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsSuccessful Subroto Cup International Football Tournament 2025-26 Held in Jharkhand

सुब्रतो कप व लिटिल चैंप टूर्नामेंट में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

झारखंड शिक्षा परियोजना पूर्वी सिंहभूम में संकुल स्तरीय सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंडर-12, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 17 June 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
सुब्रतो कप व लिटिल चैंप टूर्नामेंट में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

झारखंड शिक्षा परियोजना पूर्वी सिंहभूम की मेजबानी में संकुल स्तरीय सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 एवं लिटिल चैंप टूर्नामेंट 2025-26 का करनडीह में सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की कुल 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी मुकाबलों का संचालन कुशल निर्णायकों द्वारा किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-15 (बालक वर्ग) में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीतरदाड़ी ने पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से राज्य संपोषित हाई स्कूल करनडीह को हराया। अंडर-17 (बालक-बालिका वर्ग) में राजकीय हाई स्कूल करनडीह विजेता रहा। अंडर-12 (बालक वर्ग) में मध्य विद्यालय करनडीह ने दो गोल से जीत दर्ज की।

फाइनल के बाद एनआईटी आदित्यपुर के प्रोफेसर सज्जन पासवान, संकुल साधन सेवी संजय कुमार समेत अन्य अतिथियों ने विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।