जमशेदपुर के निकायों में फूड कार्ट का टेंडर आज, चलाएंगे किन्नर व आरक्षित वर्ग की महिलाएं
जमशेदपुर में किन्नरों और एसटी, एससी, ओबीसी महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना का टेंडर आज खुलेगा। इस योजना के तहत 50 फूड कार्ट का निर्माण किया जाएगा। इनमें से 15 किन्नरों और 35 महिलाओं को दिए जाएंगे।...

जमशेदपुर के किन्नरों और एसटी, एससी और ओबीसी की महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ने वाली योजना का आज टेंडर खुलेगा। इस योजना के तहत 50 फूड कार्ट (खाने-पीने की ठेला नुमा दुकान) जिला प्रशासन बनवाएगा। इसके लिए जिला योजना पदाधिकारी ने 58 लाख 32 हजार रुपए का टेंडर निकाला था। उसमें सबसे कम दर दर्ज करने वाली एजेंसी को ठेका दिया जाएगा। ठेका एजेंसी को लगभग 50 फूड कार्ट बनवाकर देना है। फिर वह अपने कारीगरों के माध्यम से ट्रांसजेंडरों व आरक्षित वर्ग की इच्छुक महिलाओं को प्रशिक्षित करेगा। यही नहीं, छह महीने तक उन्हें इसे चलाकर दिखाना भी होगा।
ये फूड कार्ट जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में खोले जाएंगे। 15 फूड कार्ट किन्नरों, 35 महिलाओं को कुल 50 फूड कार्ट बनाने की योजना है। इसमें से 30 प्रतिशत और 70 प्रतिशत का वर्गीकरण किया गया है। 50 प्रतिशत अर्थात 15 कार्ट किन्नरों जबकि शेष 35 आदिवासी, दलित व अन्य पिछड़े वर्ग की महिलाओं को दिए जाएंगे। हालांकि ट्रांसजेंडरों की ओर से अगर अधिक आवेदन आएंगे, तो उन्हें दी जाने वाली फूडकार्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी। अर्थात इस योजना में उन्हें वरीयता देनी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।