Women Empowerment Conference in JDU on June 19 Honoring Contributions जदयू महिला मोर्चा का सम्मान समारोह 19 को, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsWomen Empowerment Conference in JDU on June 19 Honoring Contributions

जदयू महिला मोर्चा का सम्मान समारोह 19 को

जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा द्वारा 19 जून को बिष्टूपुर मिलानी हॉल में महिला सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 12 June 2025 11:51 AM
share Share
Follow Us on
जदयू महिला मोर्चा का सम्मान समारोह 19 को

जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा की ओर से 19 जून को बिष्टूपुर मिलानी हॉल में महिला सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय शामिल होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि जदयू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रेणु पाणिकर होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा करेंगी। अमृता मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य महिला सदस्यता अभियान को बढ़ावा देना और उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने पार्टी या समाज के अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन उन्हें अबतक उचित पहचान नहीं मिली।

जब किसी के काम को पहचान मिलती है, तो उनकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।