Ahmedabad plane crash arjun patolia 53 british nationals died air india latest update पत्नी की आखिरी इच्छा पूरा कर लंदन लौट रहे थे अर्जुन, घर पर इंतजार रहीं दो मासूम बेटियां, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsAhmedabad plane crash arjun patolia 53 british nationals died air india latest update

पत्नी की आखिरी इच्छा पूरा कर लंदन लौट रहे थे अर्जुन, घर पर इंतजार रहीं दो मासूम बेटियां

गुरुवार को अहमदाबाद से ब्रिटेन के गैटविक एयरपोर्ट तक जाने वाले विमान में पटोलिया भी सवार थे। वह लंदन के रहने वाले हैं और गुजरात के अमरेली जिले में उनकी दिवंगत पत्नी भारती बेन की आखिरी इच्छा पूरी करने आए थे। भारती बेन का निधन एक सप्ताह पहले ही हुआ था।

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 June 2025 11:41 AM
share Share
Follow Us on
पत्नी की आखिरी इच्छा पूरा कर लंदन लौट रहे थे अर्जुन, घर पर इंतजार रहीं दो मासूम बेटियां

कोई परिवार से मिलने लंदन जा रहा था, तो कोई नया जीवन शुरू करने की योजना बना रहा था। नतीजा यह हुआ कि कुछ मिनटों में ही इन सुहाने सपनों की जगह डरावनी हकीकत ने ले ली और 250 से ज्यादा लोग जान गंवा बैठे। ऐसी ही एक कहानी लंदन में रहने वाले अर्जुन पटोलिया की है, जिनकी पत्नी का देहांत कुछ दिन पहले ही हुआ था और अब वह इस विमान में सवार हो गए। घर पर उनके दो छोटे बच्चे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को अहमदाबाद से ब्रिटेन के गैटविक एयरपोर्ट तक जाने वाले विमान में पटोलिया भी सवार थे। वह लंदन के रहने वाले हैं और गुजरात के अमरेली जिले में उनकी दिवंगत पत्नी भारती बेन की आखिरी इच्छा पूरी करने आए थे। भारती बेन का निधन एक सप्ताह पहले ही हुआ था और वह चाहती थीं कि उनकी अस्थियां पैतृक गांव में बहाई जाएं।

इस इच्छा को पूरा करने के लिए वह भारत आए और परिवार के साथ पूरा किया। धार्मिक कार्य के बाद वह एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के जरिए लंदन वापस लौट रहे थे। घर पर उनकी दो बेटियां इंतजार कर रही थीं। इनकी उम्र 8 और 4 साल है।

हादसा

एअर इंडिया के मुताबिक, विमान में सवार 230 यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे। विमान में सवार अन्य 12 लोगों में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य थे। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम तेजी से नीचे आया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 241 यात्रियों की मौत हो गई है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।