सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल
नारायणपुर। प्रतिनिधि गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप

नारायणपुर। गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के भागाबांध निवासी साजिद अंसारी बोलेरो वाहन चलाकर जामताड़ा से अपने घर भागाबांध गांव लौट रहा था। इसी क्रम में गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप उसका संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पल्टी हो गया। जिसमें इस सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उनके परिवार वालों घायल युवक को घटनास्थल से उठाकर इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में ले जाकर भर्ती करवा दिया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज कराने के लिए हायर सेन्टर धनबाद रेफर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।