Kidnapped 12th class student recovered from Jamshedpur, 8 arrested including accused Tasleem Ansari किडनैप हुई 12वीं की छात्रा जमशेदपुर से बरामद, आरोपी तस्लीम अंसारी समेत 8 अरेस्ट; 126 पर केस दर्ज, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Kidnapped 12th class student recovered from Jamshedpur, 8 arrested including accused Tasleem Ansari

किडनैप हुई 12वीं की छात्रा जमशेदपुर से बरामद, आरोपी तस्लीम अंसारी समेत 8 अरेस्ट; 126 पर केस दर्ज

आरोपी युवक तस्लीम अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया। दिन में आगजनी और पथराव में आठ अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने 126 पर केस दर्ज किया है, जिसमें 100 अज्ञात हैं।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 28 April 2025 10:36 AM
share Share
Follow Us on
किडनैप हुई 12वीं की छात्रा जमशेदपुर से बरामद, आरोपी तस्लीम अंसारी समेत 8 अरेस्ट; 126 पर केस दर्ज

झारखंड के चांडिल से किडनैप हुई लड़की को पुलिस ने जमशेदपुर के आजादनगर से रविवार तड़के बरामद कर लिया। इसके साथ ही आरोपी युवक तस्लीम अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया। दिन में आगजनी और पथराव में आठ अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने 126 पर केस दर्ज किया है, जिसमें 100 अज्ञात हैं।

चांडिल के नीमडीह के झिमड़ी में रविवार को बवाल के दूसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। बाजार बंद रहे। भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शनिवार को युवती के अपहरण के दो दिन बाद विरोध में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों और दुकानों में आग लगा दी थी। पुलिस के लाठीचार्ज पर पथराव से हालात बेकाबू हो गए। चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इसके बाद पहुंचे डीसी और एसपी ने फ्लैग मार्च किया था।

झिमड़ी के युवक तस्लीम अंसारी ने गुरुवार को युवती (इंटर की छात्रा) को अगवा किया था। नीमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसडीओ विकास कुमार राय ने बताया कि युवती की बरामदगी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

ये भी पढ़ें:आबादी 4.22 करोड़, जिला अस्पतालों में बेड 3710; झारखंड की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था
ये भी पढ़ें:झारखंड के 5 मजदूर अफ्रीका में हुए किडनैप; सोरेन सरकार ने केंद्र से लगाई गुहार

चांडिल एसडीओ विकास कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है व युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है। झिमड़ी की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। चांडिल के नीमडीह का झिमड़ी शनिवार को बवाल के दूसरे दिन पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। झिमड़ी में हालात पर नजर रखने के लिए 15 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। शनिवार को यहां हुई आगजनी एवं पुलिस के वाहनों में पथराव की घटना के दूसरे दिन भारी मात्रा में महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। इक्का-दुक्का दुकान को छोड़कर झिमड़ी बाजार पूरी तरह से बंद रहा और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।