Forest Conservation Awareness Program Held in Jharkhand Community Celebrates Raksha Bandhan वन सरंक्षण को लेकर जागरूकता सह रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsForest Conservation Awareness Program Held in Jharkhand Community Celebrates Raksha Bandhan

वन सरंक्षण को लेकर जागरूकता सह रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड के जानपुर पंचायत में सोमवार को वन सरंक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने पेड़ों की पूजा कर रक्षा सूत्र बांधा और वनों की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने पर्यावरण...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 18 March 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
वन सरंक्षण को लेकर जागरूकता सह रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन

डोमचांच निज प्रतिनिधि । प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती जानपुर पंचायत के कलीडीह और लेम्बुईया वन में सोमवार को वन सरंक्षण को लेकर जागरूकता सह रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेड़ों की पूजा- अर्चना कर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वनों की रक्षा हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इसे बचाना हमारे भविष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। तीन वर्षों से हमलोग वन में पूजा कर पेड़ में रक्षा सूत्र बांधकर उसकी रक्षा करते हैं। साथ ही सभी लोगों को पेड़ नहीं काटने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाते हैं। लोगों ने वनों को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी सुरक्षा और संरक्षण करने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर महिलाओ ने झारखंडी नृत्य को भी प्रस्तुत किया। मौके पर वनरक्षी सुजीत कुमार, अंजिला इक्का, जूलिया इक्का, सोमरी देवी, उप मुखिया रामदेव पंडित आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।