Ganga Dussehra and Gayatri Jayanti Celebrated with Tribute to Acharya P Sharma in Domchanch गंगा दशहरा और गायत्री जयंती पर याद किए गए श्रीराम शर्मा आचार्य, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsGanga Dussehra and Gayatri Jayanti Celebrated with Tribute to Acharya P Sharma in Domchanch

गंगा दशहरा और गायत्री जयंती पर याद किए गए श्रीराम शर्मा आचार्य

डोमचांच में गंगा दशहरा और गायत्री जयंती के अवसर पर आचार्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। गायत्री मंदिर में 12 घंटे तक सामूहिक अखंड जाप और दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाThu, 5 June 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
गंगा दशहरा और गायत्री जयंती पर याद किए गए श्रीराम शर्मा आचार्य

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। गंगा दशहरा और गायत्री जयंती पर डोमचांच में बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की पुण्यतिथि पर जिलेभर में श्रद्धांजलि दी गई। गायत्री मंदिर में सुबह छह बजे से 12 घंटे तक सामूहिक अखंड जाप और संध्या दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य था कि जैसे गंगा धरती पर आकर सबको पाप और रोग से मुक्त करती है, वैसे ही गायत्री हर घर में स्थापित हो। मनुष्य में देवत्व आए, धरती स्वर्ग बने। समाज में भाईचारा बढ़े, जाति, लिंग, धर्म और वर्ण भेद से ऊपर उठकर सबको विकास का अवसर मिले।

शांतिकुंज में प्रज्वलित अखंड दीप और माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत पर विशेष चर्चा हुई। भगवती देवी शर्मा का 99वां वर्ष पूरा हुआ, अब 100वें वर्ष में प्रवेश हो रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई भाई-बहनों ने सहयोग दिया।कल सुबह 7 बजे पर्व पूजन, हवन और यज्ञ संस्कार होंगे। झुमरीतिलैया शक्ति पीठ में भी सभी कार्यक्रम सैकड़ों की उपस्थिति में संपन्न हो रहे हैं। मौके पर लखन लाल दीक्षित, सुनीता वर्णवाल, राजकुमार मेहता, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, शीला वर्णवाल, सुनीता साव, सीताराम मेहता, मित्तू प्रसाद यादव, सविता यादव, गीता साहू, रेखा देवी, पूनम साव, सुमा देवी, पुष्पा मेहता, तारा देवी, शांति देवी, सरस्वती देवी, उर्मिला देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।