Tragic Accident Claims Life of Young Man Before Sister s Wedding in Ramgarh गोला में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत, मचा कोहराम, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTragic Accident Claims Life of Young Man Before Sister s Wedding in Ramgarh

गोला में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत, मचा कोहराम

मृतक युवक के बहन की थी शादी, गोला से बरमाला लेकर लौट रहा था युवक, इसी दौरान हुआ हादसारामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर सोसोखुर्द टोल प्लाजा के पास गुरुवार क

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Fri, 6 June 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
गोला में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत, मचा कोहराम

गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर सोसोखुर्द टोल प्लाजा के पास गुरुवार को लगभग साढे दस बजे रात बड़ी दुर्घटना हुई है। तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक रणधीर कुमार महतो 28 वर्ष गोला थाने की सोसोकलां करमा टोला का रहने वाला था। मौत की खबर पर पूरे गांव में मातम फैल गया है। सोसोकलां करमा टोला निवासी दुलाल महतो की पुत्री संगीता कुमारी का विवाह था। रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल केंदुआ टांड़ से बारात आने वाली थी। युवक करीब 10.30 बजे रात गोला से बरमाला लेकर घर लौट रहा था।

इसी दौरान धमना टांड़ स्थित सितानाला पुल पार करते ही तेज रफ्तार में जा रही हाइवा की चपेट में आ गए। टोल प्लाजा के कर्मियों ने बताया कि तेज रफ्तार हाइवा टोल प्लाजा के बेरियर को तोड़ते हुए बाइक को रौंदते हुए फरार होने का प्रयास किया। बाद में चालक ने हाइवा को धमनाटांड़ के पास खड़ा कर चालक फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त हाइवा भारत माला परियोजना का बताया जा रहा है, हाइवा में गिट्टी लोड था। यह हादसा ऐसा दर्दनाक है कि टायर के नीचे आए युवक व बाइक को हाइवा दूर तक घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुड़ गई। हाईवा को भी पकड़ लिया गया। सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई। शुक्रवार को शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया है। हादसे के बाद परिजन में कोहराम मच गया है। शादी घर मातम में बदल गया है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव शोक में डूब गया है। थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मृत्यु हुई है। हाइवा को जब्त कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बहन की डोली उठने से पहले उठी भाई की अर्थी: सोसोकलां गांव में बीती रात शादी की खुशियां अचानक उस समय मातम में बदल गई। जब बहन की शादी की तैयारियों में जुटे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। अभी बारात भी नहीं आई थी, युवक बरमाला लेकर गोला से लौट रहा था कि चपेट में आ गए। इसके बाद शादी समारोह में भाई का अरमान भी अधूरे रह गए। देखते ही देखते खुशियां मातम ने तब्दील हो गई। दुल्हन के भाई की मौत के बाद घर के सभी लोग रोने बिलखने लगे। बहन का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया। जिस भाई ने बहन को डोली पर चढ़ाने का सपना देखा था। वह उसके सामने मृत पड़ा था। करीब दो बजे रात बारात आई। बारातियों को घटना की जानकारी होने के बाद सभी गमगीन हो गए। गमगीन माहौल में सादगी से बहन की शादी हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।