Protests Continue at KTPS Gate Displaced People Demand Jobs and Land Back विस्थापित एकजुट, अपना अधिकार लेकर रहेंगे: अमित, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsProtests Continue at KTPS Gate Displaced People Demand Jobs and Land Back

विस्थापित एकजुट, अपना अधिकार लेकर रहेंगे: अमित

जयनगर में केटीपीएस के मेन गेट पर विस्थापितों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। विधायक अमित कुमार यादव ने समर्थन दिया और कहा कि अगर प्रबंधन ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो धरना जारी रहेगा। महिलाओं की बढ़ती...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSun, 15 June 2025 12:46 AM
share Share
Follow Us on
विस्थापित एकजुट, अपना अधिकार लेकर रहेंगे: अमित

जयनगर, निज प्रतिनिधि। केटीपीएस मेन गेट पर विस्थापितों द्वारा तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरना की अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व संचालन सांसद प्रतिनिधि मनोज साव ने किया। धरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि अभी तीन दिन हुआ है जरूरत पडी तो यह धरना आगे भी जारी रहेगा। उमेश यादव ने कहा कि प्रबंधन हठ धर्मिता छोडे, विस्थापितों की समस्या को समझे और उनकी मांगे मानकर धरना समाप्त कराये। अन्यथा कल से प्लांट को ठप करा दिया जाएगा। जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि धरना में महिलाओं की भागीदारी को देखकर प्रबंधन समझौता के लिए सामने आये, अब महिलाएं चौक चुल्हा छोडकर आंदोलन में शामिल हो रही है. सुखदेव यादव ने कहा कि हमने जमीन दी है तो हमारे परिवार के लोगों को नौकरी मिलनी चाहिए।

अगर नौकरी नहीं देना है तो हमारे जमीन वापस करें। धरना को मनोज साव, राजू साव, सुनील यादव, रामजी यादव, धानेश्वर ठाकुर, मीना साव, परमानंद गिरि, शशि पांडेय, रामदेव यादव, पप्पु साव, मुंशी शर्मा, कुलेश्वर भारती, मितलाल साव आदि ने संबोधित किया। मौके पर भाजपा जिला मंत्री सुधीर सिंह, ललित शर्मा, दिनेश्वर यादव, अवित सिंह, नागो साव, मुन्ना मोदी, कौशल्या देवी, बेबी देवी, सरिता देवी, चांदो देवी, शकुंती देवी, लखिया देवी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।