Bike Accident in Balumath Two Injured in Serious Collision बाइक सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsBike Accident in Balumath Two Injured in Serious Collision

बाइक सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर

बालूमाथ में मासियातू मार्ग पर शनिवार को एक बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विजय उरांव और गोपाल उरांव, जो दिरीदाग डायनी टोला के निवासी हैं, आवश्यक कार्य के लिए बालूमाथ जा रहे थे। बाइक...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 15 June 2025 12:13 AM
share Share
Follow Us on
बाइक सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर

बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मासियातू मार्ग में शनिवार को बाइक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार विजय उरांव उम्र एवं गोपाल उरांव दोनों दिरीदाग डायनी टोला निवासी एक बाइक में सवार होकर किसी आवश्यक कार्य को लेकर बालूमाथ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पल्ट गई। जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक अलिशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार की गई। वही स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए विजय उरांव को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।